बुधवार, 21 जुलाई 2021

शहरी एवम ग्रामीण दर्शक

शहरी एवं ग्रामीण दर्शक

किन्तु भारतीय रंगमंचीय व्यवस्था में हम मुख्य रूप से दो हिस्से में बांटते है शहरी रंगमंच और ग्रामीण रंगमंच| शहरी और ग्रामीण रंगमंच की अपनी विशेषताएँ है| शहरी रंगमंच के दर्शक जहों अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने आते है वहीँ गाँवों के दर्शक अपना सम्बन्ध का निर्वाह करने आते है| शहरे रंगमंच में पैसे का महत्व होता है वहीँ गमीं दर्शक भाव प्रधान होकर आती है| शहरी रंगमंच के दर्शक में दिखावा ज्यादा होता है जबकि ग्रामीण दर्शक में सादगी रहती है| शहरी दर्शक कलाकार निर्देशक या प्रस्तुतकर्ता से मिल कर संतुष्ट करता है कि वह प्रस्तुति देखने आया था किन्तु ग्रामीण दर्शक प्रस्तुति को बहस में रखता है और अपने मानस पटल में अंकित कर लेता गाहे बगाहे उसका उद्धरण करता रहता है| शहरी दर्शक समय का पाबंद होता है जबकि ग्रामीण दर्शक, उत्साह और भाव से चलता है| समय का गुलाम नहीं है। शहरी दर्शक कार्यक्रम से ज्यादा मेलमिलाप के लिए आते है| ग्रामीण दर्शक आनन्द के लिए आते है| शहरी दर्शक स्वयं चरित्र बनकर आता है ग्रामीण दर्शक चरित्रों को देखने आता है| शहरी दर्शक में शोषक भी होते है| ग्रामीण दर्शक में अधिकतर शोषित ही होता है| शहरी दर्शक प्रायोजक बन आते है ग्रामीण दर्शक अपने क्षेत्र में प्रस्तुति है इसलिए आते है| शहरी आत्म केन्द्रित होते है जबकि ग्रामीण सहयोगी होते है| शहरी दर्शक चमत्कार/जादू पसंद करता है| ग्रामीण दर्शक गीत, संगीत और कलाकारी को महत्व देता है| शहरी दर्शक मंच में बुलावे के लिए आसक्त रहते है ग्रामीण दर्शक कार्यक्रम के भाव में डूबे रहते है| शहरी दर्शक आलोचक एवं तुलनात्मक होते है ग्रामीण दर्शक प्रयास की प्रशंसात्मक रहते है| शहरी दर्शक दर्शन देने आते है ग्रामीण दर्शक दर्शन लेने आते है| शहरी दर्शक चालाक होते है फायदा नुकसान देखकर ही निर्णय करते है ग्रामीण दर्शक ईमानदार होते है संस्कार और आदत के कारण देखते है| शहरी दर्शक राजनीतिक पक्ष से सम्बद्धता द्वारा फायदा तलाशते है| ग्रामीण दर्शक कार्यक्रम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते है| शहरी दर्शक अपने मोबाईल की जरूरत पूरी करते है जबकि ग्रामीण अपने बच्चों के साथ कलाकारों की प्रतिभा को आंकते है| शहरी दर्शक उपहार स्वरुप निमंत्रण या रूपया प्रदान करते जब कि  ग्रामीण दर्शक कर्म प्रधान वस्तुओं को प्रदान करते है| किन्तु अपवाद सभी जगह होते है| और वर्तमान में भारतीय जनमानस आर्थिक असंवेदी युग है यहाँ भावनाएं ही सबसे पहले दम तोड़ती है| किन्तु जहाँ भावनाएं जीवित है वहीं सम्भावानाएं भी है हम सबको सतत सकारात्मक प्रयास से आगे बढ़ना होगा|  

ऐसी ही और भी बहुत सी विशेषताएँ होती है जो शहरी दर्शकों को ग्रामीण दर्शकों से अलग करती है| और ग्रामीण दर्शकों को विशेष बनाती है|

रंगमंचीय पर्यटन

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल के क्रिसमस संस्करण में प्रकाशित किया गया है जो इन्सान प्रत्येक महीने में रंगमचीय प्रस्तुतियों को देखता है वह सामान्य से ज्यादा स्वस्थ रहता है| सामान्य से ज्यादा सुकून में रहता है| रोगों और व्याधियों का खतरा कम होता, मन प्रफुल्लित और सकारत्मक उर्जा से भरा रहता है| रंगमंचीय प्रस्तुतियों में नाटक, नृत्य, गायन, वादन, जादू, सर्कस, पारिवारिक फिल्में आदि विधाओं को शामिल किया गया था| 

शोध में रंगमंचीय प्रस्तुतियों के साथ ही कला संग्रहालयों को भी शामिल किया गया है| इन संग्रहालयों में मनुष्य तस्वीरों को देखता है रंगों को देखता है| रेखाओं को देखता है| संरचना को देखता है भावों पर विचार करता है इससे दिमाग़ संतुलित होता है उसमें सोचने, समझने और समझाने की प्रवृत्ति भी उभरती है|

यूनिवर्सिटी कालेज लन्दन के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि आप यदि लम्बी ज़िन्दगी जीना चाहते है| तो इसके लिए आपको महीने में एक बार सभागारों, संग्रहालयों, आर्ट गैलरियों, सिनेमाघरों में घूमने जाना चाहिए| शोधकर्ताओं ने 50 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 7000 वयस्क व्यक्तियों के सेहद पर लगातार 12 वर्ष तक यह शोध किया है| और पाया कि जो लोग रंगमंच की किसी भी विधा को लगातार देखते रहते है और उन्हें पसंद करते रहते है उन्हें देखने जाते रहते है| उनकी जल्दी मृत्यु के जोखिम में 31 प्रतिशत की कटौती हो जाती है| इस शोध में लन्दन के शोधकर्ताओं ने दावा किया गया है| कि हर महीने एक बार रंगमंच देखने से किसी भी व्यक्ति की जल्दी मौत होने का खतरा कम हो जाता है| शोधकर्ताओं ने पाया कि कला से जुड़े लोगों की मृत्यु की संभावना में 14 प्रतिशत की कमी थी| शोध में ऐसे साक्ष्य मिले है कि जो लोग कला से जुड़े रहे, चाहे वे तस्वीरों की तारीफ ही कर रहे है| परन्तु उनके स्वस्थ को लाभ पहुंचा है| शोधकर्ताओं ने कहा कि महीने में सिर्फ एक बार भी थियेटर जाने से व्यक्ति के मानसिक स्वस्थ में सुधार हो सकता है| और रंगमंच व्यक्ति के शारीरिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित कर सकती है| हालांकि मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक गतिविधियों को विशेष ध्यान में रखते हुए आर्ट गैलरी को लम्बी उम्र के साथ जोड़ कर शोध किया गया| शोध के लेखक डॉक्टर डेजी फैन्कोर्ट ने कहा की इस बात के लिए अभी और परीक्षण करने की जरूरत है कि रंगमंच में मंचनों को देखने से कम उम्र में होने वाली मौतों को कैसे रोका जा सकता है| डॉक्टर डेजी फैन्कोर्ट ने प्रतिभागियों को औसतन 12 वर्ष तक देखा और इस नतीजे तक पहुंची|

बुधवार, 14 जुलाई 2021

कला के नाम प्रेम पत्र

तुम्हारे लिए सिर्फ
शब्दों की कमी से मैं लगातार जूझ रहा हूँ। कहने को रोज बहुत रहता है पर जैसे ही समय होता है कहने का, हमेशा मन मार बैठ जाता हूँ  कि कहीं तुम पूँछ न लो की तुम कैसे हो। इसका जवाब ही नहीं मिल पा रहा है तो बात आगे कैसे बढ़ेगी, हालाँकि जरूर गड़बड़ मेरी ही तरफ़ से होगी नहीं तो क्या कोई इतना सताता है परेशां करता है।
खैर आज फिर हिम्मत तो जुटा लिया पर कमबख्त शब्दों ने धोखा दे ही दिया। समय पर ये हथियार काम नहीं आये।  इस बार फिर से इशारे से बात होगी क्या? तुम्हारी इसी तासीर पर तो मैं फ़िदा हूँ। न इधर - न उधर, बिना क्रोध के चाहे कितना ही छींटाकसी करे, तुम्हारे लिए, तुम सिर्फ मुस्कुराती चलती जाती हो।
कभी कभी तो डर बहुत लगता है कि कहीं तुमने मेरी इस तंग गली से निकलना बंद कर दिया तो मैं क्या करूंगा और कुछ आता भी तो नहीं है।
खाना पीना छोड़ भी नहीं सकता क्योकि भूख बहुत लगाती है। और मुझे तो तेरा स्वाद लग गया है। कोई कुछ कहे अब तो फर्क नहीं ही पड़ता है। *बद अच्छा बदनाम बुरा* अब जो होगा देखा जायेगा।
फिलहाल इतना ही
सिर्फ तुम्हारा,
मनोज कुमार मिश्रा

रविवार, 11 जुलाई 2021

विश्व धरोहर में भारतीय रंगमंच को स्थान मिले।

विश्व धरोहर में भारतीय रंगमंच को स्थान मिले।

हिंदी भाषा का प्रथम नाटक आनंद रघुनंदन रीवा की पुण्य धरा पर लिखा गया। वर्ष 1903 रीवा नगर में सैनिक रंगमंडल हुआ करता था। विगत वर्षों में भी आसपास के क्षेत्रों के लिए रीवा का रंगमंच संजीवनी का कार्य करता था। रीवा के रंगमंच देखकर आसपास के जिलों में रंगमंच फल फूल रहा था। रंगमंच की बढ़ोतरी के लिए, नियमित अभ्यास के लिए, प्रशिक्षण के लिए, कार्यशालाओं के लिए, संगोष्ठियों और चर्चा के लिए रीवा में रंगमंच की प्रतिष्ठा और बढ़ोतरी के लिए कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम का निर्माण वर्तमान रीवा विधायक एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री राजेंद्र शुक्ला द्वारा करवाया गया है। विनोद कुमार मिश्रा ने मण्डप द्वारा विश्व धरोहर दिवस की प्रस्तावना रखते हुए गूगल मीट पर कहा।

कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता के बाद रंगमंच की विविध विविधताओं में तेजी से स्थापित होने की संभावना दिख रही है भारतवर्ष में रंगमंच दर्शकों की पहली पसंद है भारतवर्ष में तीन चौथाई आबादी 32 वर्ष से कम उम्र की है लिहाजा रंगमंच के पर्यटन में भावी पीढ़ियों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं हैं इसके लिए सांस्कृतिक विविधता के देश और मध्य प्रदेश में बेजोड़ अनुभव, समृद्ध विरासत, अनुभव, प्रशिक्षण, प्रयोग, नवीनीकरण, शैलियों का विकास करने की अपार संभावनाएं हैं मनोज कुमार मिश्रा ने अपना वक्तव्य आगे बढ़ाते हुए कहा कि यथार्थ प्रस्तुति करने का सबसे शक्तिशाली एवं सशक्त माध्यम रंगमंच है बस कलाकारों के लिए अवसर बनाने की आवश्यकता है रीवा जिले के सभी सभागार अनदेखी का शिकार हो रहे हैं जिसमें शंभूनाथ शुक्ल सभागार रीवा विश्वविद्यालय,मेडिकल कॉलेज सभागार, टीआरएस कॉलेज में महाराजा सभागार, संस्कृत विद्यालय पचमठा सभागार, एमबीए डिपार्टमेंट विश्वविद्यालय सभागार एवं कृष्णा राज कपूर सभागार ऑडिटोरियम आदि प्रमुख है जो सांस्कृतिक दृष्टि की अनदेखी का शिकार है जबकि सांस्कृतिक और सामाजिक विकास एवं आधुनिक तकनीक की समुचित व्यवस्था से रीवा में रंगमंच अद्वितीय और बहुउपयोगी पर्यटन स्थल बन सकता है सुधीर सिंह ने अपने उद्बोधन में रंगमंच के प्रोत्साहन अभियान द्वारा मंडप के कलाकारों ने नियमित प्रदर्शनों से रंगमंच को जन-जन से जोड़ा है जिसमें अवसर आने पर उद्यमियों, व्यवसायियों, समाजसेवियों का साथ मिलता है मण्डप सांस्कृतिक शिक्षा कला केन्द्र ने मध्य प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के साथ मिलकर कई नाट्य समारोहों का आयोजन किया जिससे रंगमंच के क्षेत्र में विकास करने उसके प्रसार करने के नए अवसर का निर्माण हुआ। रीवा में देश के नामी कलाकारों का आवागमन नियमित आरंभ हुआ। निकट भविष्य में  रंगमंचीय कार्य-व्यापार बढ़ने की उम्मीद है विपुल सिंह अपना पक्ष रखते हुए कहा मण्डप ने जहाँ रीवा के गांवों में "देहात लोक रंगपर्व" के आयोजन के साथ ही जिले में "राष्ट्रीय रंग अलख नाट्योत्सव और गदेला बाल नाट्य उत्सव कोरोना काल के कठिन दौर के बाद प्रस्तुत होंगे जिनकी तैयारी आरंभ कर दी गई है रीवा में होने वाले रंगमंचीय उत्सवों को पर्यटन में एडवेंचर खेलों के साथ ही ग्रामीण खेलों को जोड़ा जाएगा साथ ही यहां के पारंपरिक व्यंजनों को संस्कृति के साथ परोसकर वास्तविक रिमही जीवनपद्धति से जोड़ा जाएगा। ताकि हम विश्व धरोहर में भारतीय रंगमंच को महत्वपूर्ण स्थान दिला सकें। रीवा का रंगमंच मध्यप्रदेश में प्रमुख स्थान रखता है बीते दशक में रंगमंच में पर्यटन के नाम पर रीवा के रंगमंच ने कई उपलब्धियां दर्ज की है कोरोना के चलते रंगमंच के क्षेत्र में खासी गिरावट देखने को मिली थी कुछ ऐसे अवसर भी आए जिन्होंने दुख दिया किन्तु खुश होने का अवसर अधिक दिया है।

राजमणि तिवारी ने वर्तमान जीवन में रंगमंच का बहुत महत्व है हमारी संस्कृति में रंगमंच के बिना कोई त्यौहार नहीं होता यह विचार रिमही संस्कृति से जुड़ गई है हमारे संस्कार अनमोल है इसे बचाने के लिए शासन के साथ ही आम आदमी को भी आगे आना होगा

मनोरंजन के नाम पर अंधाधुंध अपराध, अश्लीलता को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लगातार परोसा जा रहा है जिससे दर्शकों में मनोरोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है हमें स्वस्थ, ज्ञानवर्धक, संस्कार और पारिवारिक मनोरंजन रंगमंच के द्वारा ही मिलता है।

वर्तमान में युवा दर्शकों को रंगमंच से जोड़ना मुख्य चुनौती है ओटीटी प्लेटफार्म को देखकर आक्रामक होते युवाओं को रंगमंच के संरक्षण हेतु प्रशिक्षण के साथ जन सहयोग आंदोलन बनाया जाय इसके लिए सरकारों की बेपरवाही बेहद चिंताजनक है सरकार को चाहिए कि तमाम तरह के करों से रंगमंच को मुक्त कर दे। ताकि समाज में उपजी विसंगतियों को दूर करने के लिए कलाकार और प्रशासन एक साथ प्रयास करे। जिसके लिए मंचों का निर्माण, छोटे-मझोले-बडे ऑडिटोरियम का निर्माण के साथ ही सहयोगी कलाकारों नृत्य, संगीत, मूर्तिकला, चित्रकला आदि के लिए प्रशिक्षण स्थलों का निर्माण, भवनों का निर्माण शासन द्वारा होना चाहिए रंगमंच भारतीय संस्कृति का शुभ तत्व है जिसे निर्बाध रखना हमारी जिम्मेदारी है।

आलेख

मनोज कुमार मिश्रा

18/अप्रैल/2021 विश्व धरोहर दिवस पर